प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जांबाज कैप्टन सुमित से फोन पर बातचीत की. कैप्टन सुमित ने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक बड़ी विमान दुर्घटना को टाल दिया और सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई. इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने उनके साहस, धैर्य और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की सराहना की. पीएम ने कहा कि पूरा देश आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है और देश के विभिन्न हिस्सों में आपके लिए महामृत्युंजय का जाप और प्रार्थनाएं की जा रही हैं.