पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर महंगाई का तड़का लगा है. पेट्रोल और डीजल के दाम आज चौथी बार बढ़े हैं. पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे महंगा हो गया है. वहीं डीजल की कीमतों 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है. पिछले दस दिन में ये चौथी बार तेल के दाम में बढ़ोत्तरी की गई है. ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर हो गया है.