दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया है. इस रैली में भाग लेने के लिए देश भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 4000 से अधिक सुरक्षा बल और सीसीटीवी से कड़ी निगरानी रखी जा रही है.