मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने मॉक संसद आयोजित की. इस दौरान विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए एक प्रतीकात्मक महाभियोग प्रस्ताव पारित किया. पूर्व स्पीकर मीरा कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत 21 दलों के नेता शामिल हुए.