नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की चर्चा से जेडीयू के कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष देखा जा रहा है. नीतीश कुमार के घर के बाहर उनके समर्थकों का जमावड़ा जमा है जो उनके समर्थन में नारे लगाते हुए देखे गए. बताया जा रहा है कि आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन करने वाले हैं, हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.