गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि योगी सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं. गोरखपुर इंडस्ट्रियल हब बन रहा है और युवाओं को लाखों नौकरियां मिली हैं. उन्होंने कहा कि 2027 में सपा का सफाया होना तय है.