पेपर लीक के बाद रविवार को दोबारा नीट की परीक्षा हुई. 22 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया. इसी बीच एक ऐसी छात्रा की कहानी सामने आई है, जिसने भीषण एक्सीडेंट के बाद भी हार नहीं मानी और नीट की परीक्षा दी. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुद इस छात्रा की अपील को स्वीकार किया और उसके लिए एग्जाम सेंटर पर अलग कमरे की व्यवस्था कराई.