दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी की IT सेल की तरह काम कर रहा है. ममता ने मुख्य चुनाव आयुक्त को अहंकारी और झूठा करार देते हुए कहा कि मैंने आज तक ऐसा चुनाव आयुक्त नहीं देखा. उन्होंने कहा कि मैं आपकी कुर्सी का सम्मान करती हूं, लेकिन कोई भी कुर्सी हमेशा के लिए नहीं रहती, एक दिन तो आपको जाना ही होगा. उनके इस बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है और विपक्ष-सरकार के बीच जुबानी जंग और बढ़ गई है.