मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर की गई टिप्पणी के बाद देश भर में बीजेपी का विरोध प्रदर्शन जारी है. पटना और रांची समेत कई शहरों में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका और कांग्रेस से माफी की मांग की. रांची में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. बीजेपी ने इसे पीएम का अपमान बताया है, जबकि कांग्रेस नेताओं का दावा है कि बयान को गलत संदर्भ में लिया जा रहा है.