महाराष्ट्र के कोल्हापुर में चलती कार में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली. घटना की सूचना मिलते ही कोल्हापुर नगर निगम की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.