मध्य प्रदेश के भोजशाला मंदिर विवाद में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की सर्वे रिपोर्ट आने के बाद उच्च न्यायालय ने सभी पक्षों से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं. कोर्ट ने कहा है कि पक्षकार दो सप्ताह के अंदर अपनी आपत्तियां दर्ज कराएं. मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी, जिसमें उन आपत्तियों पर विस्तार से विचार किया जाएगा.