राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विपक्षी दलों और छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. वामपंथी पार्टियों और कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठनों ने आज दिल्ली के फिरोजशाह रोड से जंतर मंतर की ओर कूच करने का प्रयास किया. हालांकि, सुरक्षा कारणों से दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री बलों ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया. छात्र संगठनों के इस प्रदर्शन के मुख्य रूप से दो प्रमुख मुद्दे हैं. पहली मांग मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है. दूसरी मुख्य मांग जंतर मंतर को नोटिफाइड प्रोटेस्ट साइट की सूची से हटाए जाने का विरोध करना है. दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर को डिनोटिफाइड करने के बाद से ही विभिन्न छात्र संगठन और राजनीतिक दल विरोध दर्ज करा रहे हैं.