केरल कांग्रेस ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजीआई) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उनसे पद छोड़ने की मांग की है. यह मामला दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों पर लगाई गई पाबंदियों से जुड़े मुख्य न्यायाधीश के एक बयान से संबंधित है. मुख्य न्यायाधीश ने कहा था कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है, बल्कि यह पुलिस और प्रशासन का विषय है. इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केरल कांग्रेस ने कहा कि यदि आप कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकते, तो आपको पद से इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि कोई अन्य व्यक्ति इस जिम्मेदारी को संभाल सके.