विपक्ष की रैली का मुकाबला करने के लिए बीजेपी ने देशभर में पदयात्रा अभियान शुरू किया है. अहमदाबाद में जेपी नड्डा इस पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा बीजेपी के प्रमुख नेता और मुख्यमंत्री विभिन्न राज्यों में इस यात्रा के जरिए जनता से सीधा संवाद करेंगे और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करेंगे.