दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया है. इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वामपंथी दलों समेत कई विपक्षी पार्टियों के प्रमुख नेता और मुख्यमंत्री शामिल हुए. नेताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से बसों में मंडी हाउस और मिंटो ब्रिज तक यात्रा की और वहां से पदयात्रा निकालते हुए रामलीला मैदान पहुंचे. इस दौरान ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है.