दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई. इस बैठक में NEET पेपर लीक, चुनाव में गड़बड़ी के आरोप समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बैठक में पांच मुद्दों पर सहमति बनी है. हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे. उन्होंने 8 अगस्त को अगली बैठक हैदराबाद में होने का ऐलान करते हुए कहा कि गठबंधन मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखेगा. उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की. देखें वीडियों.