देश में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विपक्षी दलों का आरोप है कि लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है. चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर विपक्ष लगातार सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज करा रहा है.