असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ पर पाकिस्तान से संबंध का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि एलिजाबेथ पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के काफी करीब हैं और भारत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां इकट्ठा कर पाकिस्तानी नागरिक को रिपोर्ट करती हैं. असम सरकार ने इस मामले को राष्ट्रीय गंभीरता का मामला बताते हुए इसे गृहमंत्रालय को सौंपने का फैसला किया है.