विपक्ष की रैली के चलते दिल्ली-एनसीआर और विशेष रूप से दिल्ली-गुरुग्राम सरहल बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है. जाम में रैली में शामिल होने जा रही गाड़ियां फंस गई हैं. ट्रैफिक में फंसने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बॉर्डर पर पैदल ही मार्च करना शुरू कर दिया है. पुलिस यातायात बहाल करने का प्रयास कर रही है.