गुजरात के भरूच स्थित एक औद्योगिक इलाके में आधी रात को दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां एक केमिकल फैक्ट्री में डिहाइड्रोजनेशन प्रक्रिया के दौरान अचानक रिएक्टर में भयंकर विस्फोट हो गया. इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज करीब 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.