आंध्र प्रदेश के तिरुपति से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई है. यहां की एक दवा बनाने वाली कंपनी में सुबह अचानक एक भयानक बॉयलर ब्लास्ट हो गया. इस भीषण हादसे में अब तक चार कर्मचारियों की दर्दनाक मौत होने की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों की पहचान भी कर ली गई है, जिनमें से दो लोग तमिलनाडु के रहने वाले थे, जबकि एक व्यक्ति पश्चिम बंगाल और एक स्थानीय आंध्र प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है.