दिल्ली के आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने और धरना देने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले में दोनों दिग्गज नेताओं समेत कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी यानी एफआईआर दर्ज कर ली है. यह कड़ी कार्रवाई आकाशवाणी भवन प्रशासन की ओर से मिली एक आधिकारिक शिकायत के बाद की गई है. शिकायत में स्पष्ट तौर पर आरोप लगाया गया है कि सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके जाने के बावजूद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके साथ मौजूद कई सांसद जबरन परिसर के अंदर दाखिल हो गए थे.