चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट पर कड़ा रुख अपनाया है. आयोग ने राहुल गांधी के उस दावे को पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया है, जिसमें उन्होंने फॉर्म 6 को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे. दरअसल, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉर्म सिक्स से जुड़ा एक दस्तावेज साझा किया था. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग के अधिकारी ज्ञानेश कुमार अपनी मनमानी कर रहे हैं. अब इस मामले पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के उसी सोशल मीडिया पोस्ट को रिपोस्ट किया है. आयोग ने स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि राहुल गांधी द्वारा किया गया यह दावा पूरी तरह से निराधार, भ्रामक और तथ्यों से परे है.