भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टेलीफोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई है. दोनों वैश्विक नेताओं के बीच यह बातचीत द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है. इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा की. यह वार्ता दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. देखें...