अभिजीत दिपके ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी जगह एक स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव आयुक्त नियुक्त करने की मांग जोर-शोर से उठाई जा रही है. यह तर्क दिया जा रहा है कि वर्तमान चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर रहा है और चुनाव प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी दिखाई दे रही है.