दिल्ली के उस्मानपुर यमुना खादर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग और राशिद केबल वाला गैंग से जुड़े दो कथित शार्प शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद कैफ और जसीम के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार इन दोनों बदमाशों ने बीते 2 अक्टूबर को भजनपुरा इलाके में एक स्थानीय कारोबारी के घर के बाहर रंगदारी वसूलने के लिए अंधाधुंध फायरिंग की थी.