गांधी जयंती के अवसर पर आज देश भर में चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी (आप) और कई अन्य संगठनों ने बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया है, हालांकि पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. पुलिस ने जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को रास्ते में ही रोक दिया और उन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया.