दिल्ली हाई कोर्ट में आज आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत याचिका पर सुनवाई हो सकती है. स्पेशल एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट द्वारा न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने के फैसले को चुनौती दी गई है. इससे पहले दोनों को 5 दिन और फिर 2 दिन की अतिरिक्त कस्टडी में भेजा गया था. आज ज्यूडिशियल कस्टडी समाप्त होने पर एसीएमएम कोर्ट और हाई कोर्ट दोनों जगह सुनवाई की उम्मीद है.