आंध्र प्रदेश के यानम और काकीनाडा के पास चक्रवात का लैंडफॉल शुरू हो चुका है. 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं और 2,000 से अधिक राहत केंद्र बनाए गए हैं. ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.