विपक्ष और सरकार के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनावी प्रक्रिया को लेकर घमासान तेज हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें अवैध कहा है. खड़गे के अनुसार, देश में वर्तमान सरकार गैर-कानूनी चुनाव के जरिए सत्ता में आई है. उन्होंने ईवीएम के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए बैलेट पेपर से दोबारा चुनाव कराने की मांग की है. इस बयान पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है.