कांग्रेस पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग चलाने का दावा किया है. कांग्रेस का कहना है कि वे 30 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ज्ञानेश कुमार का पब्लिक इम्पीचमेंट एक नाटकीय अंदाज या सांकेतिक रूप में आयोजित करना चाहते हैं. हालांकि, कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस उन्हें इस कार्यक्रम को करने की इजाजत नहीं दे रही है और लगातार बाधा डाल रही है.