मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग को लेकर देश में सियासी घमासान तेज हो गया है. इस मुद्दे पर रणनीति बनाने के लिए आज दिल्ली में कांग्रेस की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. इस बैठक में कांग्रेस के विभिन्न राज्यों के प्रभारी और अध्यक्ष शामिल होंगे, जो आगामी आंदोलन और प्रदर्शनों की रूपरेखा तैयार करेंगे.