कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई. रामलीला मैदान और अशोका होटल में कार्यक्रम की परमिशन रद्द होने के बाद विपक्ष ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है.