भारत के तीन अलग-अलग राज्यों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा तहसील के वार्ड नंबर 5 में स्थित आजाद चौक क्षेत्र में गुरुवार रात दुर्गा मंदिर परिसर में कथित तोड़फोड़ के कारण तनाव व्याप्त हो गया. उस समय मंदिर में आरती हो रही थी और आस-पास मस्जिद में नमाज भी लगभग एक ही समय पर चल रही थी. इसी दौरान कुछ बातों को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बदतमीजी और पथराव की स्थिति तक पहुंच गया.