दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है. पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से रविवार को सुबह 11 बजे जंतर मंतर की ओर बढ़ने का आह्वान किया है. इस प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था अत्यधिक मजबूत कर दी है. जंतर मंतर, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास के सभी इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर कई मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. हालांकि आम जनता की सुविधा के लिए आसपास के बाजार और मेट्रो स्टेशन सामान्य रूप से खुले रहेंगे.