दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में छात्रों और विभिन्न वामपंथी संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहे. प्रदर्शनकारियों ने सेंट्रल पार्क के इनर सर्किल के चारों तरफ मार्च निकाला और अपनी विभिन्न मांगें रखीं. इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और भर्ती परीक्षाओं से संबंधित मुद्दों को लेकर आवाज उठाई गई. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि आम जनता और व्यापारियों को परेशानी न हो, इसलिए यातायात को पूरी तरह बंद नहीं किया गया.