दिल्ली में 10 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी का एक बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है. इस आंदोलन की शुरुआत आज मुंबई से हुई है, जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध दर्ज कराया. अब प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर मंतर पर एक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा.