विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा आयोजित 'चलो दिल्ली' मार्च के बाद एक बड़ी खबर सामने आई है. भारत के मुख्य न्यायाधीश ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य प्रमुख नेताओं की मुलाकात के आवेदन को पूरी तरह से अस्वीकार कर दिया है. विपक्षी नेता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चीफ जस्टिस को एक ज्ञापन सौंपने की योजना बना रहे थे. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई दफ्तर से जुड़े सूत्रों के अनुसार, चीफ जस्टिस ने ईमेल के माध्यम से विपक्षी नेताओं को इस फैसले के पीछे की मुख्य वजह की जानकारी दे दी है.