मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने विपक्षी नेताओं द्वारा मिलने के लिए भेजे गए पत्र का जवाब देते हुए उनसे मुलाकात करने से स्पष्ट इनकार कर दिया है. CJI ने बताया कि उन्हें विपक्षी नेताओं की ओर से एक पत्र मिला था, जिसका जवाब उन्होंने रात में ही भेज दिया. उन्होंने पत्र में मुलाकात न कर पाने के कई कारण बताए हैं. CJI ने कहा कि उन्होंने इस पत्र की गोपनीयता बनाए रखी है और सलाह दी कि पत्र के विषय के बारे में विपक्षी नेताओं से ही पूछा जाए.