चिराग पासवान ने चुनाव आयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण और बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए आगे आना चाहिए और सभी शंकाओं को दूर करना चाहिए. चिराग पासवान ने जोर देकर कहा कि यदि चुनाव आयोग की निष्पक्षता या प्रक्रिया पर कोई सवाल उठ रहे हैं, तो आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि वह खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट करे.