चंडीगढ़ पुलिस के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक और गर्व से भरा हुआ है. पुलिस बल को राष्ट्रपति के विशेष निशान यानी प्रेसिडेंट्स कलर से सम्मानित किया गया है. इस खास अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमें समाज को हर तरह के दूषण और बुराइयों से मुक्त कराकर विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना है. राष्ट्रपति का निशान मिलना किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस बल के लिए सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है.