INDIA ब्लॉक की महारैली के जवाब में बीजेपी भी तेवर है. रविवार को हरियाणा के रोहतक में बीजेपी ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का आयोजन किया. इस दौरान बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ दल वोट बैंक बनाए रखने के लिए घुसपैठियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं. इससे हरियाणा और देश की शांति व्यवस्था प्रभावित होती है. एनडीए ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी हाल में घुसपैठियों को देश के भीतर अधिकार नहीं दिए जाएंगे और उन्हें देश से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा.