बिहार और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बाढ़ का भयंकर प्रकोप देखने को मिल रहा है. बिहार के कई जिलों में इस समय हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. बिहार के सारण से लेकर बगहा और गोपालगंज तक बाढ़ के पानी ने भयानक तबाही मचा रखी है. इस तबाही के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है और लोगों की जिंदगी की रफ्तार थम गई है.