सूरत के बारडोली क्षेत्र के बाबेन गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक और बैलगाड़ी के बीच टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में बाइक की तेज गति और बैलगाड़ी से हुई सीधी टक्कर स्पष्ट दिखाई दे रही है.