केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तेलुगु अभिनेता चिरंजीवी और रामचरण से मुलाकात की. इस दौरान एआई और डीपफेक तकनीक के गलत इस्तेमाल को लेकर चर्चा हुई. चिरंजीवी ने बताया कि डीपफेक कलाकारों के अधिकारों और क्रिएटिव कंटेंट के लिए गंभीर खतरा है. गृहमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार मामले की तुरंत जाँच करेगी और सख्त सजा के नियम बनाएगी.