गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए संसद में बहस की चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष तैयार है तो सरकार विशेष संसद सत्र बुलाने को तैयार है. शाह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर हार का ठीकरा अंपायर पर फोड़ने का तंज कसा.