उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है. अखिलेश यादव के चुनाव न लड़ने और सीधे मुख्यमंत्री बनने के बयान पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जोरदार पलटवार किया. पाठक ने सपा पर जनता और सनातन का अपमान करने का आरोप लगाया और दावा किया कि बीजेपी तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी. वहीं प्रियंका गांधी भी कांग्रेस-सपा गठबंधन को लेकर सक्रिय हो गई हैं.