कौन हैं AAP की शैली ओबेरॉय? MCD में 15 साल से काबिज BJP को किया बाहर

दिल्ली मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय ने जीत हासिल की. उन्होंने बीजेपी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को मात दी. मेयर चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ. इसमें 250 में से 241 पार्षदों ने हिस्सा लिया. कांग्रेस के सभी 9 पार्षदों ने चुनाव से वॉकआउट कर दिया.

Advertisement
दिल्ली की मेयर बनीं शैली ओबेरॉय (फोटो- पीटीआई) दिल्ली की मेयर बनीं शैली ओबेरॉय (फोटो- पीटीआई)

ऐश्वर्या पालीवाल

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

दिल्ली नगर के पटेल नगर के वार्ड नंबर 86 से पार्षद शैली ओबेरॉय आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर चुनी गई हैं. शैली ने यहां 150 वोटों के साथ जीत दर्ज की है. इसी के साथ एमसीडी पर पिछले 15 सालों से काबिज बीजेपी को आम आदमी पार्टी को बेदखल कर दिया है. 

2013 में AAP में शामिल हुईं शैली ओबेरॉय 

Advertisement

शैली ओबेरॉय  2013 में एक कार्यकर्ता के रूप में आप में शामिल हुईं और 2020 तक पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं. पहली बार पार्षद के रूप में उन्होंने पश्चिमी दिल्ली में भाजपा के गढ़ में जीत दर्ज की.

दिल्ली विश्वविद्यालय में एक पूर्व विजिटिंग असिस्टेंट प्रोफेसर और पहली बार पार्षद, शैली ने दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख आदेश गुप्ता के गृह क्षेत्र पूर्वी पटेल नगर से चुनाव लड़ा और अपनी प्रतिद्वंद्वी दीपाली कुमारी को 269 मतों से हराया और अब रेखा गुप्ता को हराकर मेयर चुनी गई हैं. 

दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं शैली

39 साल की शैली ओबेरॉय पश्चिमी दिल्ली के पूर्वी पटेल नगर वार्ड की निर्वाचित पार्षद हैं. वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्‍टेंट प्रोफेसर थीं. वह भारतीय वाणिज्य संघ की आजीवन सदस्य भी हैं. उन्होंने ओबेरॉय ने इग्नू के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से प्रबंधन अध्ययन में पीएचडी की है. उनके नाम कई पुरस्कार और सम्मान हैं जो उन्हें विभिन्न सम्मेलनों में प्राप्त हुए.

Advertisement

ओबेरॉय विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार की जीत चुकी हैं और उन्होंने ICA सम्मेलन में स्वर्ण पदक (प्रोफेसर मनुभाई शाह पुरस्कार) भी जीता है. उन्हें "मिस कमला रानी पुरस्कार" से भी सम्मानित किया गया है और वह कॉलेज में अधिकतम नंबरों के लिए स्‍कॉलरशिप धारक भी थीं.

दिल्ली और हिमाचल से पढ़ाई

39 साल की शैली ओबेरॉय के पिता का नाम सतीश कुमार ओबराय है. शैली दो बहन और एक भाई है, बहन का नाम मिली खन्ना और भाई का नाम तुषार ओबराय है. उन्होंने पढ़ाई लिखाई दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से किया. दिल्ली विश्वविद्यालय के जानकी देवी कॉलेज से बीकॉम तो हिमाचल विश्वविद्यालय से एमकॉम किया. इसके उन्होंने एमफिल और पीएचडी की डिग्री हासिल कर अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में पढ़ाया. बिजनेस प्रबंधन के क्षेत्र में उनके कई शोध पत्र तमाम जनरल में छप चुके हैं.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »