मॉनसून का जोर जारी! दिल्ली, यूपी, MP समेत 17 राज्यों में भारी बारिश... आंधी-तूफान का अलर्ट

मॉनसून की सक्रियता के बीच देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. आईएमडी ने 24 अगस्त को दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में 25 से 29 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान है.

Advertisement
मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया. (File Photo: PTI) मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया. (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:13 AM IST

लगातार सक्रिय मॉनसूनी गतिविधियों के बीच मौसम विभाग (IMD) ने 24 अगस्त को लेकर कई राज्यों में बारिश और खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम नरम रहा और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे. दिल्ली-NCR में 24 अगस्त को आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है. 

Advertisement

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र, उत्तर और मध्य भारत में फैला मॉनसून ट्रफ और ऊपरी हवाओं में कई तरह की हलचल मिलकर मौसम को अस्थिर बना रहे हैं. इसकी वजह से देश के 17 राज्यों में 24 अगस्त को तेज बारिश का पूर्वानुमान है. कुछ राज्यों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR में सुबह से दोपहर तक कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि दोपहर और शाम के दौरान भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

दिल्ली का अधिकतम तापमान रविवार को 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था. वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत से 0.6 डिग्री कम है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी कम स्तर के फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है. मिट्टी में नमी पहले से अधिक होने और निचले इलाकों में पानी जमा होने के कारण बहाव, जलभराव और स्थानीय बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है. उत्तराखंड में सोमवार को कई जगह बादल, बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. आईएमडी ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है.

Advertisement

मध्य प्रदेश और यूपी में बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने 24 अगस्त को छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है. 25 अगस्त को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, केरल, मध्य महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा में सुंदरगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कई अन्य जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है.

पंजाब, हिमाचल और राजस्थान का मौसम

पंजाब में सोमवार को मौसम गर्म और आंशिक रूप से साफ रह सकता है. हालांकि कुछ इलाकों में तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

हिमाचल प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बाद बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं. राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से गर्म और आंशिक रूप से बादलों वाला रहने का अनुमान है. पूर्वी राजस्थान में गरज और बिजली चमकने की गतिविधियां हो सकती हैं, जबकि पश्चिमी राजस्थान के लिए फिलहाल कोई दिनभर की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Advertisement

जम्मू-कश्मीर में भी बारिश की संभावना

जम्मू-कश्मीर में सोमवार दोपहर के समय आंशिक धूप के बीच कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है.

पूर्वोत्तर भारत में अगले कुछ दिन बारिश

पूर्वोत्तर भारत में इस पूरे सप्ताह मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 25 से 29 अगस्त के बीच कई इलाकों में व्यापक बारिश हो सकती है. वहीं असम, मेघालय और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी अलग-अलग दिनों में व्यापक या कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है. 28 और 29 अगस्त को पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. आईएमडी ने 24 अगस्त शाम 5.30 बजे तक के पूर्वानुमान में असम-मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड यानी अचानक बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी है. इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ जिलों में भी ऐसा खतरा बताया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »