ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला पर साल 2019 से लगा है प्रतिबंध, पहले पैदल निकलने की थी इजाजत

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला पुल के उपयोग पर प्रतिंबध लगाया गया था. पुल का सपोर्टिंग वायर टूटने के बाद यह फैसला लिया गया था. कोलकाता के सेठ ने पुल का निर्माण कराया था. फिर 1924 में इलाके में आई बाढ़ में पुल बह गया था. बाद में इसकी फिर से मरम्मत कर और मजबूती के साथ तैयार किया गया था.

Advertisement
ऋषिकेश स्थित लक्ष्मण झूला (फाइल फोटो). ऋषिकेश स्थित लक्ष्मण झूला (फाइल फोटो).

कृष्ण गोविंद कंसवाल

  • ऋषिकेश,
  • 31 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:49 PM IST

गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर केबल ब्रिज हादसे में अब तक 130 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. अभी भी नदी से शवों का निकलना जारी है. हादसे के कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं. इसमें साफ देखा जा सकता है कि पुल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी.

अचानक से पुल टूटता है और लोगों के चिल्लाने की आवाजें आना शुरू हो जाती हैं. नदी में डूबते लोग खुद को बचाने की गुहार लगाते हैं. यह पुल 140 साल पुराना था और हाल ही में मरम्मत किए जाने के बाद इसे दोबारा खोला गया था. अब इस हादसे के बाद दूसरे शहरों में मौजूद ऐसे ही पुलों की हालत को लेकर चिंता जताई जा रही है. 

Advertisement

ऐसा ही विश्व प्रसिद्ध पुल ऋषिकेश (Rishikesh) का लक्ष्मण झूला (lakshman jhula) भी है. पुल का सपोर्टिंग वायर टूटने के कारण उत्तराखंड सरकार ने साल 2019 में इस पर आवाजाही बंद कर दी थी. मगर, सरकार के फैसले ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी. 

बाद में लोगों की परेशानी देखते हुए पुल पर पैदल जाने की इजाजत दी गई थी. हालांकि, पुल पर पहले दोपहिया वाहनों की आवाजाही की भी होती थी. मगर, पुल कमजोर पड़जाने के चलते दोपहिया वाहनों की पर भी रोक लगा दी गई थी.

लक्ष्मण झूला (फाइल फोटो).

अप्रैल 2022 में पूरी तरह से इस्तेमाल पर लगी है रोक

तीर्थ नगरी ऋषिकेश के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व रखने वाले लक्ष्मण झूला के उपयोग पर 13 जुलाई 2019 को रोक लगाई गई थी. टिहरी और पौड़ी को जोड़ने वाले इस पुल से केवल पैदल जाने वालों को ही जाने की अनुमति थी. हादसे के डर के चलते 13 अप्रैल 2022 को इस पुल से पैदल निकलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. 

Advertisement

चंडीगढ़ की कंपनी के पास था पुल निर्माण का काम

लक्ष्मण झूला की सपोर्टिंग वायर टूटने के कारण इसे उपयोग के लिए बंद किया गया था. पुल बनाने का काम चंडीगढ़ की एक कंपनी के पास था. मगर, टेंडर आवंटन के दौरान विवाद खड़ा हो गया. हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी की तरफ से हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी. विभाग के अधिकारियों पर कोर्ट की अवमानना का केस दायर किया गया था.

लक्ष्मण झूला (फाइल फोटो).

बजरंग सेतु निर्माण के दौरान टूटा था सपोर्टिंग वायर

बताया जाता है कि लक्ष्मण झूला के पास ही बजरंग सेतु का निर्माण किया जा रहा है. सपोर्टिंग केवल टूटने की वजह भी सेतु ही था. खबर के मुताबिर मिट्टी उठाने वाली करीब 600 किलो वजन की बकेट से टकराने की वजह से पुल का बैलेंस बनाने वाली सपोर्टिंग वायर टूट गई थी. ऋषिकेश के स्थानीय लोगों का कहना है कि बजरंग सेतु नाम का नया पुल बनाया जा रहा है. अभी केवल खुदाई का काम चल रहा है.

पहले था रस्सों का झूला 

पहले लक्ष्मण झूला जूट की रस्सियों से बनाया गया था. रस्सों के इस पुल पर लोगों को छींके में बिठाकर खींचा जाता था. साल 1889 में कोलकता के सेठ सूरजमल झुहानूबला ने लोहे की तारों से इसका दोबारा निर्माण कराया था. उन्हें स्वामी विशुदानंद से इसकी प्रेरणा मिली थी. साल 1924 में आई तेज बाढ़ में झूला बह गया था. बाद में फिर से इसकी मरम्मत कर पहले के ज्यादा मजबूती के साथ इसका निर्माण किया गया था. 

Advertisement

लक्ष्मण झूला की पुरातन कथा

लक्ष्मण झूला के साथ पौराणिक कथा भी जुड़ी है. कथनानुसार, भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण ने इसी स्थान पर जूट की रस्सियों के सहारे नदी को पार किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »